फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Salary stopped

औचक निरीक्षण के दौरान बंद मिला नागड़ा मिडिल स्कूल

विज्ञापन
Salary stopped
फोटो...अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त किश्तवाड़ ने क्वाड़ और टेंजी गांवों का दौरा किया। स्कूलों का भी - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शाम लाल ने वीरवार को ब्लॉक नागसेनी के गांव क्वाड और टेंजी का दौरा करते हुए मिडिल स्कूल नागड़ा को बंद पाया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सीईओ किश्तवाड़ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही जांच पूरी होने तक स्कूल प्रशासन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त ने दो गांवों का दौरा कर जन समस्याएं जानीं, और ग्रामीणों को उनके समाधान का आश्वासन दिया। उनके साथ बीडीसी अध्यक्ष नागसेनी मोहम्मद अशरफ चौधरी, डीडीसी सदस्य नागसेनी फैसल हुसैन चौधरी, डीपीओ किश्तवाड़ सुनील कुमार बुतयाल, मुख्य कृषि अधिकारी एस के भगत, सीएएचओ संजय सेन, बीडीओ नागसेनी अभय इंदु शर्मा, आदि मौजूद रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को शिकायतों के समयबद्ध निवारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने बीडीसी अध्यक्ष नागसेनी, डीपीओ व बीडीओ किश्तवाड़ एवं सरपंच क्वाड के साथ हाई स्कूल क्वाड का दौरा कर स्टाफ के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। हाई स्कूल क्वाड में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने पूरे समर्पण के साथ अध्ययन करने के लिए कहा। क्योंकि लंबे समय के बाद ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने शिक्षण संकाय को स्कूलों में मौजूद रहने और अत्यधिक समर्पण और जोश के साथ अपना काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मिडिल स्कूल नागड़ा में औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया। इसकी जानकारी उन्होंने उपायुक्त को दी। स्कूल के अनाधिकृत रूप से बंद होने को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सीईओ किश्तवाड़ को जोनल शिक्षा अधिकारी नागसेनी और शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया है। साथ ही लंबित जांच तक वेतन रोके जाने का आह्वान कर चूक कर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

फोटो...अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त किश्तवाड़ ने क्वाड़ और टेंजी गांवों का दौरा किया। स्कूलों का भी

फोटो...अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त किश्तवाड़ ने क्वाड़ और टेंजी गांवों का दौरा किया। स्कूलों का भी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed