फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rush in Temples Due to First Navratra

Udhampur News: मंदिरों में सुबह से शाम तक गूंजते रहे माता रानी के जयकारे

विज्ञापन
Rush in Temples Due to First Navratra
उधमपुर। प्रथम नवरात्र पर शहर के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। रविवार से शुरू हुए चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर नजर आया। जिले भर में माता रानी के मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने अपने घरों में साख (माता की खेत्री) का रोपण कर नवरात्र पूजन प्रारंभ किया।
शहर और आसपास के मंदिरों में भी माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी रही। कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में विशेष साज सजावट की गई थी और सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। शहर के काली माता मंदिर, शारदा माता मंदिर, देविका मंदिर समूह आदि में भी सुबह पौ फटने के साथ ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

सभी के चेहरों पर नवरात्र के शुरू होने की खुशी और उमंग साफ झलक रही थी। माता रानी के जयकारे लगाते श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों के लिए कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दिनभर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भी चलते रहे। वहीं, रात को कई स्थानों पर माता रानी का जागरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाजारों में रही चहल-पहल
शहर के बाजारों में भी खूब चहल-पहल रही। सुबह से शाम लोग पूजन सामग्री के अलावा वाहन, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे महंगे बिजली उपकरण इत्यादि चीजों की खरीदारी में व्यस्त रहे। वहीं, कारोबार बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले दिखे। मोहित शर्मा, गोकुल जंडियाल, रमेश कुमार व अन्य ने बताया कि नवरात्र में खास खास चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article