फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   RTC bus service resumes from Udhampur to Haridwar

उधमपुर से हरिद्वार के लिए आरटीसी बस सेवा फिर शुरू

विज्ञापन
RTC bus service resumes from Udhampur to Haridwar
उधमपुर। व्यापार मंडल और चैंबर ऑफ कामर्स के प्रयास से उधमपुर से हरिद्वार के लिए भी फिर आरटीसी की बस सेवा शनिवार से शुरू हो गई। शनिवार को दोपहर एक बजे टाउन हॉल क्षेत्र से फूल-मालाएं पहनाकर बस को रवाना किया गया। इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापार मंडल के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी और हर-हर गंगे का जयकारा लगाते हरिद्वार के लिए बस को रवाना किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने बताया कि जिलावासियों को उधमपुर से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस सेवा की सुविधा हर शनिवार और बुधवार को मिलेगी। यह अपने निर्धारित समय दोपहर एक बजे उधमपुर के टाउन हॉल के समीप स्थित मेटाडोर स्टैंड से रवाना होगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से जिलावासियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके लिए वह यूटी प्रशासन के बेहद आभारी हैं। उन्होंने उधमपुर से आरटीसी की बसों को चलाने के लिए रूट बताने को कहा था। इसके तहत पठानकोट, हरिद्वार, जालधंर, अंबाला, अमृतसर, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। उधमपुर से पठानकोट के लिए शुक्रवार सुबह बस सेवा को शुरू किया गया था, जबकि शनिवार को हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू की गई है। जल्द ही उधमपुर से दिल्ली के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

चैबंर ऑफ कामर्स के प्रधान शाम कल्सोत्रा ने कहा कि उधमपुर से पहले भी आरटीसी की लंबी दूरी की कई बसें चलाई जाती थीं, लेकिन कोरोना के चलते इन्हें बंद किया गया था। इसके बाद चैंबर ऑफ कामर्स ने ज्ञापन सौंपकर एसआरटीसी से इन रूट पर बसें फिर से चलाने की मांग उठाई थी। इससे उधमपुर के व्यापारियों, हरिद्वार जाने वाले लोगों और विद्यार्थियों आदि को काफी सुविधा मिलेगी। इन बसों की बुकिंग के लिए कार्यालय उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed