फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   roapway news

Udhampur News: रोपवे से मां वैष्णो की यात्रा के सभी धार्मिक स्थल छूट जाएंगे

विज्ञापन
roapway news
कटड़ा में रोपवे के विरोध में बैठक करतीं महिलाएं।
कटड़ा। रोपवे परियोजना मामले को लेकर संघर्ष समिति की महिला विंग ने बैठक आयोजित की। इसमें महिलाओं ने कहा कि रोपवे परियोजना से मां वैष्णो देवी की यात्रा के सभी धार्मिक स्थल छूट जाएंगे।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि रोपवे परियोजना न तो मां वैष्णो देवी की यात्रा की आस्था के हिसाब से उचित है और न ही व्यापारी वर्ग को लेकर उचित है क्योंकि इस रोपवे परियोजना से मां वैष्णो देवी की यात्रा के सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल छूट जाएंगे। इनमें बाणगंगा, चरण पादुका, अर्धकुंवारी आदि प्रमुख हैं। दूसरी ओर इससे व्यापारी वर्ग को भी अच्छा खासा नुकसान होगा, इसलिए इस परियोजना के हक में वह बिल्कुल भी नहीं हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को मां वैष्णो की यात्रा की आस्था के मद्देनजर और व्यापारी वर्ग के हितों को देखते हुए इस परियोजना को पूरी तरह से रद्द कर देना चाहिए। इस मौके पर संघर्ष समिति महिला विंग की पूजा अरोड़ा, रेनू सिंह, सुषमा गुप्ता, नेहा अरोड़ा, रानी शर्मा, पूजा देवी, रेखा देवी, रजनी सहगल, नीरू देवी, कुसुम देवी और प्रीति परमार के अलावा अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed