फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road soon made for Sharda Temple

Udhampur News: शारदा माता मंदिर के लिए जल्द बनेगा रोड, वन विभाग ने दी मंजूरी

विज्ञापन
Road soon made for Sharda Temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। वर्षों से शहर की सीमा पर स्थित शारदा माता मंदिर सड़क जखैनी के लिए सड़क बनने का सपना देख रहे श्रद्धालुओं का इंतजार जल्द खत्म होगा। सड़क बनाने की राह में वन विभाग की अनुमति की अड़चन खत्म हो गई है और वन विभाग की तरफ से भी हरी झंडी दे दी गई है।
इस सड़क को साल 2016-17 में नाबार्ड के तहत बनाने की मंजूरी मिली थी लेकिन वन विभाग की मंजूरी नहीं मिलने से काम अधर में लटका हुआ था। इस सड़क के नहीं बन पाने के कारण शारदा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्र के स्थानीय लोगों को आवाजाही को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जखैनी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से शारदा माता मंदिर के लिए कठिन सीढि़यों वाला कच्चा पैदल रास्ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए नाबार्ड के तहत जखैनी प्वाइंट से शारदा माता मंदिर के लिए वाया लोअर बली तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क स्वीकृत है।
विज्ञापन

दो बार फंड भी मंजूर हुए, जिसमें पहली बार पांच करोड़ और दूसरी बार आठ करोड़ का फंड शामिल था लेकिन फिर भी काम शुरू नहीं हो पाया। इस बीच साल 2023 के अंत में एक बार इसका नींवपत्थर भी रखा गया था लेकिन इसके दो दिन के बाद ही वन विभाग ने इस काम को रुकवा दिया था। इससे लोग काफी परेशान थे और लगातार मांग कर रहे थे कि इस सड़क के काम में पेश आने वाली बाधाओं को जल्द दूर किया जाए। अब वन विभाग ने अपनी स्वीकृति का संकेत देकर लोगों को राहत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में जिला उधमपुर के डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद ने जानकारी दी कि वन विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण शारदा माता मंदिर तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब एनओसी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सड़क की जगह में आने वाले बिजली के पोल स्थानांतरित करने के लिए भी राशि जारी कर दी गई है। वन विभाग को भी रास्ते में आने वाले पेड़ काटने के लिए 36 लाख की धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है, जल्द ही एनओसी मिलने के बाद सड़क का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed