फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road problem

नीली नाले पर पुली न होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
road problem
उधमपुर/जिब। प्ला डंगा क्षेत्र में पड़ते नीली नाले पर पुली न होने से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्हें कैंबल डंगा तक आनेजाने के लिए पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। हालांकि, पुली बनने से उनका करीब चार किमी सफर कम हो जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सोहन लाल, रजिंद्र कुमार और बाबू राम ने बताया कि पुली न होने के कारण कैंबल डंगा के साथ लगते क्षेत्र खुडूए, छतरिंबल, चक्क, पडानू, चोपड़ा शॉप, आदि के लोगों को पंचायत कैंबल डंगा तक आने जाने के लिए अतिरिक्त पांच किमी का सफर तय करना पड़ता है। जबकि, नीली नाले की तरफ से इसका फासला केवल एक किमी है। अधिकतर लोग नाले से होकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार बारिश के दिनों में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे कई हादसों का भी जोखिम बना रहता है। लोगों के बार-बार मांग उठाने के बाद बीते साल की शुरूआत में 14वीं एफसी के तहत दो लाख 80 हजार रुपये से इस नाले पर पुली का निर्माण कार्य करवाया गया था। जिससे काफी राहत मिली थी। लेकिन, जुलाई 2021 की बरसात में यह पुली बह गई। लोग अब फिर से उन्हीं परेशानियों को झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब छह महीने गुजर जाने के बाद भी किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। इसलिए, उनकी मांग है कि नीली नाले पर दोबारा से मजबूत पुली का निर्माण किया जाए, ताकि यहां से वाहनों की आवाजाही बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed