{"_id":"5d769dbc8ebc3e01376a86a7","slug":"road-in-udhampur-udhampur-news-jmu1928691129","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबल रोड की सुरक्षा दीवार के निर्माण के चलते लोग परेशान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संबल रोड की सुरक्षा दीवार के निर्माण के चलते लोग परेशान,
सुरक्षा दीवार को तैयार करते मजदूर।
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। शिवनगर स्थित संबल रोड़ की सुरक्षा दीवार के मरम्मत कार्य के चलते यहां एक ओर लोगों को मेटाड़ोर सहित अन्य यात्री वाहन नहीं चलाए जाने से कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ निर्माण कार्य में जुटे संबधित विभाग द्वारा सड़क मार्ग पर भारी मात्रा में मिट्टी व मलबे के ढेर लगाये जाने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों सहित दोपहिया व हल्के वाहन चालकों को भी काफी समस्या पेश आ रही है। गौरतलब है कि बारिश के कारण रोड़ की सुरक्षा दीवार गिर जाने से एक सितंबर को प्रशासन ने यहां पर यातायात की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। और पीएमजीएसवाई विभाग को इसके मरम्मत का कार्यभार सौंपा गया था। मरम्मत कार्य के नौ दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक इस रोड़ को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु नहीं किया जा सका है। जिसके चलते पिछले नौ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले स्कूल विद्यार्थियों सहित आम लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी मार्ग पर यात्री वाहन नहीं चलने से संबधित क्षेत्रों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बीत दिनों हुई बारिश के बाद मरम्मत कार्य के चलते रोड पर लगे मलबे व मिट्टी के ढेरों से मार्ग पर फिसलन व कीचड़ भारी मात्रा में फैल गया है। इसको हटाए नहीं जाने से पैदल राहगीरों सहित दोपहिया वाहन चालकों व हल्के दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।