{"_id":"67f8192dd01da1d7bd09aaaa","slug":"road-construction-start-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122182-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: टिकरी से चेड़ई तक सड़क बनने से क्षेत्रवासी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: टिकरी से चेड़ई तक सड़क बनने से क्षेत्रवासी खुश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से नौ करोड़ की लागत से टिकरी से चेड़ई तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सड़क बनने से लगभग 15 हजार से अधिक की आबादी को लाभ होगा।
बता दें कि लोग काफी समय से खस्ताहाल सड़क से परेशानी का सामना कर रहे थे। सड़क का काम शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है। इस सड़क के बनने से विभिन्न पंचायतों के लोगों को इसका लाभ होगा। इन पंचायतों में चेड़ई, मुत्तल, जंगल गली, जसरकोट क्षेत्र शामिल हैं। स्थानीय लोगों में सोनू कुमार, शाम लाल, रवि सिंह, राम कुमार, दीपक सिंह आदि का कहना था कि सड़क बनाने को लेकर वह काफी समय से मांग कर रहे थे। उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है जिसके चलते क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इस संदर्भ में पीएमजीएसवाई विभाग के एक्सईएन यशपाल ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।