फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road close

त्रिंगलियां में पस्सियां गिरने से 10 घंटे बंद रहा उधमपुर-घोरडी मार्ग

विज्ञापन
road close
उधमपुर। घोरडी के त्रिंगलियां इलाके में पस्सियां गिरने पर उधमपुर-घोरडी मार्ग करीब दस घंटे बंद रहा। इसके कारण सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मार्ग के खुलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार यह मार्ग बंद हो चुका है। इसका स्थायी तौर पर समाधान नहीं किया जा रहा है। बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने भी पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब दो बजे पस्सियां गिरने पर उधमपुर-घोरडी मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। सुबह जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो परेशान हो गए। सूचना मिलने के बाद बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने तुरंत ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क किया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना था कि उनकी मशीनरी में डीजल नहीं है। इसी कारण वह अभी मार्ग को खोलने का काम नहीं कर सकते हैं। बीडीसी चेयरमैन ने इस बारे में डीसी से शिकायत की। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत संबंधित विभाग को मार्ग को खोलने का काम शुरू करने का आदेश जारी किया। इसके बाद मशीनरी मौके पर पहुंची और दोपहर करीब 12 बजे मार्ग को खोलने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत तरीके से पहाड़ी की कटाई करने से बंद हो रहा मार्ग
बीडीसी चेयरमैन ने बताया कि इस स्थान पर ठेकेदार की लापरवाही के कारण महीने में कई बार मार्ग बंद होता है। इसको खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की तरफ से इतने गलत तरीके से पहाड़ी की कटाई की गई है कि थोड़ा सा मौसम खराब होते ही मार्ग बंद हो जाता है। इससे जनजीवन भी प्रभावित होता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभाग की तरफ से ठेकेदार को गलती सुधारने के लिए दिशा निर्देश जारी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed