फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road Broken, Peoples Face Problems

Udhampur News: चार साल में सड़क की हालत हो गई पतली, मरम्मत कराने की मांग

विज्ञापन
Road Broken, Peoples Face Problems
उधमपुर। धार रोड से जोहनू व जगानू की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर बने गड्ढे।
-धार रोड से जोहनू व जगानू को जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहालत लोगों के लिए बनी परेशानी का सबब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। धार रोड से जोहनू और जगानू को जोड़ने के लिए 2021 में बनाई गई सड़क आज दयनीय हालत में है। इस वजह से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। सड़क पर उखड़ा तारकोल व गड्ढे आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। क्षेत्र वासियों कई बार विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनाई गई थी। स्लमेह पुल पिछले एक साल से ज्यादा समय से बंद होेने के कारण घोरड़ी, बरमीन, चौकी, लाड़, पंजग्राई, तनाल, बिंडला सहित अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन इसी रास्ते से होकर जा रहे हैं। लेकिन एक साल से सड़क की दशा बहुत खराब है। जिसके चलते क्षेत्र वासियाें सहित वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ओम प्रकाश का कहना था कि पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से आठ किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी। हैरानी की बात है कि पांच साल में ही सड़क की यह हालत हो गई। दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। समस्या को लेकर वह कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर तारकोल बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....
विभाग की ओर से नवंबर व दिसंबर में सड़क पर पैच वर्क करवाकर गड्ढों को भर दिया गया था। सड़क का निर्माण करवाने वाले ठेकेदार को सड़क की मरम्मत के लिए कह दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-अंकुश गुप्ता, पीएमजीएसवाई जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article