फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road block

समरोली इलाके में पस्सी गिरने पर तीन घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
road block
उधमपुर: नेशनल हाईवे बंद होने के कारण जखैनी चौक में रोके गए ट्रकों की लगी लंबी कतार - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर से करीब 15 किमी आगे समरोली इलाके में बुधवार को निर्माण कार्य के चलते चट्टान खिसकने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन घंटे तक बंद रहा। इसके कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मार्ग में फंसे यात्रियों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर सवा 12 बजे समरोली इलाके में निर्माण कार्य के दौरान चट्टान खिसकने से राजमार्ग पर पस्सी के साथ पत्थर गिर गए। इस दौरान मौके पर खड़ी एक जेसीबी भी पस्सी की चपेट में आ गई। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई चोट तो नहीं आई, लेकिन राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
विज्ञापन

वहीं, घटना का पता चलते ही उधमपुर के जखैनी चौक पर पुलिस ने जम्मू से आने वाले वाहनों को एहतियात के तौर पर रोक दिया। इससे हाईवे पर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। राजमार्ग निर्माण का काम देख रही एजेंसियों ने फौरन पस्सी हटाने का काम शुरू किया। लेकिन, पस्सी के साथ गिरे बडे़ पत्थरों को हटाने में करीब तीन घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच राजमार्ग पर फंसे यात्री भीषण गर्मी के कारण परेशान होते रहे। उनका कहना था कि साफ मौसम में हाईवे पर पस्सियां गिर रही हैं। इस हिसाब से बरसात होने पर हालत काफी खराब हो सकते हैं। अभी अमरनाथ यात्रा के साथ कई अन्य यात्राएं भी शुरू हो रही हैं, जो इसी हाईवे से गुजरेंगी। इसलिए, सरकार व प्रशासन को हाईवे पर पस्सियां गिरने जैसी स्थितियों से निपटने के लिए कुशल तैयारी करने की जरूरत है।

करीब तीन घंटे की मशक्कत करने के बाद दोपहर लगभग तीन बजे राजमार्ग खुल गया। राजमार्ग खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया। हालांकि, राजमार्ग खुलने के बाद कुछ समय के लिए जाम की स्थित बनी रही। लेकिन, पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। फिर सुचारु रूप से यातायात चलने लगा।

उधमपुर: समरोली क्षेत्र में गिरी पस्सी के नीचे दबी जेसीबी  मशीन

उधमपुर: समरोली क्षेत्र में गिरी पस्सी के नीचे दबी जेसीबी मशीन- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed