फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road block

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर उधमपुर शहर में भी बिगड़ी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
road block
उधमपुर: रामबन में पसी गिरने के कारण उधमपुर में रुकेगी वाहन. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। रामबन के पंथयाल में पहाड़ से पस्सियां व पत्थर गिरने पर शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 13 घंटे बंद रहा। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन व उधमपुर में सैकड़ों वाहनों को सुबह से दोपहर तक रोक कर रखा गया। इस दौरान यात्रियों व चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले पंथयाल में दोनों तरफ फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया। इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों को घाटी जाने की अनुमति मिली। ट्रकों को पुलिस ने शाम तक घाटी जाने की अनुमति नहीं दी। सैकड़ों वाहनों के एक साथ चलने पर रामबन में बनिहाल से रामसू के बीच शाम तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे पंथयाल में पहाड़ से पस्सियां व पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद पंथयाल व रामबन में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ने लगी। जब इसके बारे में उधमपुर में सूचना मिली तो जखैनी से आगे वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद उधमपुर में भी वाहनों की कतार बढ़ने लगी। सुबह आठ बजे के बाद जम्मू से सैकड़ों वाहन उधमपुर पहुंच गए। लेकिन इनको जखैनी से आगे नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने शुक्रवार रात को ही राजमार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया था। लेकिन, राजमार्ग पर इतना मलबा गिरा था कि इसको रात को हटाना संभव नहीं था। शनिवार सुबह तेजी से काम शुरू किया गया, और घंटों मशक्कत करने के बाद दोपहर करीब एक बजे राजमार्ग को खोलने में कायमाबी मिली। राजमार्ग खुलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले पंथयाल में दोनों तरफ फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया। इनको निकालने में ही शाम हो गई। इसके बाद उधमपुर में रोके गए छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई।

-----
शहर में भी कई बार लगा जाम
राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने पर उधमपुर शहर में भी यातायात प्रभावित हुआ। जखैनी इलाके में सैकड़ों वाहनों के पहुंचने पर जाम की स्थिति बन गई और जाम में डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, चिनैनी और पटनीटॉप जाने वाले वाहन भी फंस गए। जाम की परेशानी बढ़ती ही चली गई और कुछ समय बाद जाम शहर के अंदर तक पहुंच गया। शहर में धार रोड और पुराने राजमार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। इससे शहरवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को शाम तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

उधमपुर: रामबन में पसी गिरने के कारण उधमपुर में रुकेगी वाहन.

उधमपुर: रामबन में पसी गिरने के कारण उधमपुर में रुकेगी वाहन.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed