{"_id":"621fceab2e3ed2445c4426e7","slug":"road-block-udhampur-news-jmu254923855","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज के कार्य के चलते बंद किया मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज के कार्य के चलते बंद किया मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के चलते बुधवार को सैला तालाब से सरकारी महिला कालेज तक बट्टलबालियां मार्ग को बंद कर दिया है। छह मार्च तक इस मार्ग को बंद ही रखा जाएगा। मार्ग के बंद होने के बाद शहरवासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बट्टलबालियां मार्ग पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण पिछले कुछ दिनों से लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं।
इसी को लेकर अब जिला प्रशासन ने मार्ग को बंद कर काम करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए तहसीलदार की तरफ से मंगलवार को आदेश जारी किया गया था। बुधवार को सुबह मार्ग को बंद कर दिया गया। मार्ग के बंद होने के बाद वाहनों की आवाजाही कल्लर के रास्ते शुरू की गई। इससे कल्लर इलाके में कई बार जाम की स्थिति बनी और इससे शहरवासी भी परेशान हुए। सरकारी महिला कालेज जाने वाली छात्राओं को भी अब लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।