फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road block

त्रिगंडिया क्षेत्र में पस्सी गिरने से उधमपुर-घोरडी रोड वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बंद,

विज्ञापन
Road block
उधमपुर के दुब्बी गली क्षेत्र में मोंगरी रोड पर गिरा पेड व पस्सी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर/पंचैरी। तीन दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पंचैरी-मोंगरी के ज्यादातर हिस्से बिजली आपूर्ति ठप होने से अंधेरे में डूबे हुए हैं। वहीं, वीरवार को मोंगरी के दुब्बी गली के मंडोला क्षेत्र में सड़क पर पस्सी व पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इससे पंचैरी-मोंगरी की तरफ वाहनों की आवाजाही पांच घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के तत्काल कार्रवाई करने के बाद लगभग पांच घंटे की मशक्कत करने के बाद रास्ते में गिरे पेड़ व पस्सी को हटाया गया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही बहाल होने पर लोगों को राहत मिल पाई। वहीं, दो दिनों से ठप पड़ी बिजली व्यवस्था को भी अधिकतर इलाकों में बहाल कर दिया गया। जबकि, कई पहाड़ी इलाके वीरवार को मौसम में सुधार न होने के कारण अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

बुधवार शाम को उधमपुर-घोरडी मार्ग त्रिगंडिया क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। इसके कारण वीरवार को भी घोरडी से उधमपुर के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रही। लोगों का कहना था कि हर बार त्रिगंडियां क्षेत्र में पस्सी गिरने से उधमपुर घोरडी मार्ग बंद हो जाता है। मार्ग की हालत सुधारने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया गया है, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सड़क कीचड़ व फिसलन से भर गई है। लोग पैदल आवाजाही करने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरी कामों के लिए जाने वाले लोग भी समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोग लगातार संबंधित विभाग व निर्माण कंपनी से संपर्क मार्ग से पस्सी हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसकी सुध नहीं ली जा रही। इसलिए, प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द मार्ग से पस्सी हटाने का काम शुरू करवाकर वाहनों की आवाजाही को सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed