फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Revenge of the season with a view Ntthatap

मौसम के साथ नत्थाटाप का बदला नजारा

Tue, 02 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी Updated Tue, 02 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Revenge of the season with a view Ntthatap

बदले मौसम के साथ ही नत्थाटाप का नजारा भी बिल्कुल बदल गया है। हसीन वादी पर्यटकों के गुलजार हो गए हैं। सोमवार को गुनगुनी धूप पर सैलानियों ने जमकर मस्ती की। इस सीजन में शिद्दत के बाद मौसम पिछले तीन दिनों तक मेहरबान रहा। लगातार बर्फबारी और बारिश हुई।

विज्ञापन


इससे मौसम में अचानक बदलाव आ गया। पहाड़ों की चोटियां बर्फ की चादर से लकदक हो गईं। इस पर सोमवार को जब आसमान साफ हुआ और खुल कर सूर्य की रोशनी पहाड़ों पर पड़ी तो वादियां जैसे चांदी के बर्क से ढंकी हो। पर्यटक बरबर नत्थाटाप की ओर खिंच गए। सोमवार को नत्थाटाप की तरफ वाहनों का जैसे काफिला जा रहा था।
विज्ञापन


वहां बर्फ से साथ खूब अठखेलियां की गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे यहां सैलानियों की संख्या बढ़ती चली गई। स्थानीय पर्यटकों के अलावा वैष्णो माता का दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालु भी यहां पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नीटाप तक आए लोग भी नत्थाटाप का रुख कर गए। बर्फ के गोले बनाकर दिन भर लोग खेलते दिखे। कहीं हिममानव बनाकर यादगार चित्र खिंचवा रहे थे। गौरतलब है कि नत्थाटाप की चोटियों पर इस बार करीब आधा दर्जन बार बर्फ  गिर चुकी हैं, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बहुत कम बर्फ  गिरी। इससे यहां के व्यवसायियों के चेहरे मुर्झाए रहे।


गौर रहे कि इस बार पिछले साल की तुलना में बहुत कम बर्फबारी हुई। पूरे सीजन पर्यटकों और सैलानियों की आसमान की तरफ टकटकी लगी रही। लेकिन आखिरी समय में थोड़ी बर्फबरी ने लोगों को कुछ सुकून दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed