{"_id":"6a6503ee0ea79c465e0a8494","slug":"retired-naib-tehsildar-dies-under-suspicious-circumstances-udhampur-news-c-202-1-udh1002-138548-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
पिंगला माता मार्ग पर पुल के नीचे मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार अमरनाथ (85) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनका शव पिंगला माता आधार शिविर कोघ की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार अमरनाथ शनिवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकले थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। पहले उन्हें लगा कि वह रोज की तरह हैंडपंप पर पानी लेने गए होंगे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उनके वापस न आने पर चिंता बढ़ गई।
तलाश के दौरान स्थानीय लोगों ने परिवार को बताया कि अमरनाथ को बस अड्डे की ओर जाते हुए देखा गया था। जब परिजन बस अड्डे पहुंचे तो जानकारी मिली कि वह रामनगर से उधमपुर जाने वाली पहली बस में सवार हुए थे। इसी बीच सूचना मिली कि उनका शव पिंगला माता की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित पुल के नीचे पड़ा हुआ है। परिजनों ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व अमरनाथ के बेटे का शव भी इसी स्थान से बरामद हुआ था, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।