फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   RET teacher protest

आरईटी शिक्षक सात को घेरेंगे सचिवालय

Wed, 25 Nov 2015 11:56 PM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
RET teacher protest

बकाय वेतन देने और पांच वर्षों से ज्यादा समय से कार्यरत शिक्षकों को स्थायी करने की मांग को लेकर आरईटी शिक्षक सात दिसंबर को सचिवालय का घेराव करेेंगे।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर रहबरे तालीम टीचर्स फोरम के राज्य उप प्रधान भूपेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जिन आरईटी शिक्षकों का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


उन्हें सरकार द्वारा नियमित नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए कोई ठोस ट्रांसफर पालिसी भी नहीं बनाई जा रही है।

अब सरकार स्क्रीनिंग टेस्ट के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की तरफ से स्क्रीनिंग टेस्ट की तारीख घोषित होती है तो उस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से टेस्ट में नहीं बैठने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर सात दिसंबर को सचिवालय कूच का फैसला किया गया है। इस दौरान सुनील सलारिया, कुलदीप कटोच, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, संजीव शर्मा, सुमित खजूरिया, पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार को मांगों को गंभीरता से लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed