फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Republic Day

जिला उधमपुर में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस,

विज्ञापन
Republic Day
उधमपुर: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे झंडे को सलामी देते मुख्य अतिथि. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में हुआ। इसमें मुख्यातिथि जिला विकास परिषद अध्यक्ष लाल चंद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, और नौ टुकड़ियों के प्रभावशाली मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में सीआरपीएफ, एसकेपीए, स्वयंसेवक होमगार्ड्स, पुलिस, एनसीसी और पुलिस बैंड ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मौके पर छात्रों और लोक कलाकारों ने देशभक्ति और समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य समारोह में डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया, उपायुक्त इंदु कंवल चिब, उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मो. सुलेमान चौधरी, एसएसपी डॉ विनोद कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, एडीडीसी कांता देवी, पुलिस, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, वायु सेना और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और पार्षद उपस्थित थे।
विज्ञापन

इसी तरह रामनगर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें नपा की अध्यक्ष बैंती देवी ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। मार्च पास्ट परेड में दो टुकड़ियों ने भाग लिया, जिसमें गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल विद्यार्थयों व एनसीसी कैडेटों की टुकड़ियां शामिल रहीं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर तहसीलदार, डीएसपी रामनगर, एसएचओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

उधमपुर: राष्ट्रीय सैलूट में सलामी देते पुलिस के जवान.

उधमपुर: राष्ट्रीय सैलूट में सलामी देते पुलिस के जवान.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: परेड का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि.

उधमपुर: परेड का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: मंच के सामने से गुजरती महिला कॉलेज का स्कॉट.

उधमपुर: मंच के सामने से गुजरती महिला कॉलेज का स्कॉट.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed