फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Republic Day

जिले भर में शान से फहरा तिरंगा

विज्ञापन
Republic Day
उधमपुर: शेर ए कश्मीर पुलिस अकैडमी में तिरंगे को सलामी देते एडीजीपी. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों तथा सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने प्रमुख चौक चौराहों और कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी और मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा ने नगर के सैला तालाब मेटाडोर स्टैंड क्षेत्र में ध्वजा रोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, डीडीसी सदस्य, पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

वहीं, नेशनल कांफ्रेंस ने एसएपी कार्यालय के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया। जहां जिला प्रधान सुनील वर्मा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के रचित देश के संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व मनाया। इसमें पार्टी के जिला प्रधान कृष्ण चंद भगत ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के लाल चौक पर पूर्व विधायक पवन गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। वहीं, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने डोगरा क्रांति दल कार्यालय, नशा मुक्ति केंद्र चोपड़ा शॉप, पंचायत नीली व मगैनी कोटली, आदि स्थानों पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि यह संविधान देश के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है, इसलिए यह दिन बेहद खास है।
जलशक्ति एंप्लॉयज एंड वर्कर एसोसिएशन ने विभाग के बाडेयां स्टेशन पर गणतंत्र दिवस मनाया। इसमें एसोसिएशन के प्रधान एवं यूनियन के प्रदेश उपप्रधान सोमनाथ खजूरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी तरह नगर के सलाथिया चौक पर पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया, बाडेयां में कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा और आदर्श कॉलोनी में नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरिंद्र सिंह खालसा ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।
गवर्नमेंट महिला कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्या प्रो. मीनू महाजन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। भास्कर डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. एसके मगोत्रा की उपस्थिति में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसमें छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, नरसिंह देव इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में रमेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।

------
भाईचारा बनाए रखने पर दिया जोर
शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें एडीजीपी पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ. एसडी सिंह जंवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, और परेड की सलामी ली। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गणतंत्र दिवस और इसके इतिहास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षुओं, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश के संविधान, भाईचारे और धर्मनिरपेक्ष चरित्र को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षु अधिकारियों, पुलिस कर्मियों के परिवारों, नागरिकों और स्थानीय बच्चों को बधाई दी।

उधमपुर: सलाथिया चौक पर वार्ड नंबर 6 के पार्षद विक्रम सलाफिया झंडा फहराते हुए.

उधमपुर: सलाथिया चौक पर वार्ड नंबर 6 के पार्षद विक्रम सलाफिया झंडा फहराते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: सेले तलाब मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा फहराया गया तिरंगा.

उधमपुर: सेले तलाब मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा फहराया गया तिरंगा.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: आदर्श कॉलोनी स्थित खालसा टीम द्वारा फहराया गया तिरंगा

उधमपुर: आदर्श कॉलोनी स्थित खालसा टीम द्वारा फहराया गया तिरंगा- फोटो : UDHAMPUR

धमपुर: पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा फहराया गया झंडा.

धमपुर: पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा फहराया गया झंडा.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed