{"_id":"6a57e7cb6a167a0c9e060f59","slug":"report-sought-from-xen-regarding-contaminated-drinking-water-supply-udhampur-news-c-202-1-udh1009-138214-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दूषित पेयजल आपूर्ति पर एक्सईएन से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दूषित पेयजल आपूर्ति पर एक्सईएन से मांगी रिपोर्ट
Thu, 16 Jul 2026 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
डाक बंगला पौनी में जिला आयुक्त की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। डाक बंगला पौनी में जिला आयुक्त कुमार अभिषेक की अध्यक्षता में ''ब्लॉक दिवस'' का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था की बदहाली और दूषित पेयजल जैसी गंभीर समस्याएं उठाईं। जिला आयुक्त ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक अजय शर्मा ने पौनी कस्बे की चरमराई सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए बताया कि नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं, जिससे बारिश का पानी दुकानों में घुस जाता है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कस्बे को नगर निकाय (म्युनिसिपैलिटी) के अधीन लाने की मांग की।
इसके अलावा, ग्रामीणों ने माड़ी नाला से गाद और मिट्टी मिले दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला आयुक्त ने जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को तत्काल जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सड़क, बिजली, पानी और सफाई से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान कर जनता को राहत देने की हिदायत दी।