फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   relief

दो दिन बाद खुला राष्ट्रीय राजमार्ग, यात्री वाहन निकाले, ट्रक रोके

विज्ञापन
relief
उधमपुर/रामबन। रामबन में विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने के बाद बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन बार शुक्रवार सुबह खुला। राजमार्ग के खुलने के बाद पहले रामबन के आसपास फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया गया। उधमपुर में रोक कर रखे यात्री वाहनों को दोपहर के बाद ही घाटी की तरफ जाने की अनुमति मिली। जब तक यात्री वाहन उधमपुर में रहे, सुविधाएं न मिलने के कारण यात्री व चालक परेशान रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को तेज बारिश होने पर शाम के समय रामबन के डिगडोल, मारोग व अन्य कई स्थानों पर पहाड़ से पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया था। राजमार्ग के बंद होने के बाद उधमपुर व रामबन में घाटी की तरफ जाने वाले सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया था। वीरवार को मौसम में सुधार होने के बाद राजमार्ग को खोलने का काम शुरू किया गया था और शाम के समय अस्थायी तौर पर मार्ग को खोल कर बीच में फंसे वाहनों को निकाला ही जा रहा था कि कुछ घंटे के बाद फिर से पस्सी गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पस्सियां हटाकर राजमार्ग को खोला। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले रामबन के आसपास फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। राजमार्ग खुलने पर फंसे हुए वाहनों के चालकों व यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने से यात्री रहे परेशान
वहीं राजमार्ग के खुलने के बावजूद उधमपुर से वाहनों को आगे की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली। चालक बार-बार पुलिस से आगे जाने की अनुमति मांगते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी को आगे नहीं जाने दिया। पानी व शौचालय की सुविधा न मिलने के कारण चालक व यात्री काफी परेशान रहे। दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने उधमपुर से वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी। केवल यात्री वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति मिली। ट्रकों को आगे नहीं जाने दिया गया है। उधमपुर के भारत नगर, जखैनी, संगूर, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कई इलाकों में ट्रकों को रोक कर रखा गया है और ट्रकों के चालक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed