फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Registration of three Vehicles Suspended

Udhampur News: गोवंश तस्करी में शामिल तीन वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र निलंबित

विज्ञापन
Registration of three Vehicles Suspended
उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्करों की संपत्ति कुर्क करने का अभियान चला रखा है, अब पशु तस्करों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस की सिफारिश पर गोवंश की तस्करी में इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों के पंजीकरण प्रमाण-पत्र निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधमपुर पुलिस ने चालकों को गिरफ्तार करने और गोवंश की तस्करी में शामिल वाहनों को जब्त कर एफआईआर दर्ज करने के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की और इसे संबंधित एआरटीओ को भेजा। इसमें तीन वाहनों को गोवंश की तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित अपराध में संलिप्त होने पर एआरटीओ ने इनके पंजीकरण प्रमाण-पत्र निलंबित कर दिए। इन वाहनों के मालिक मंजूर अहमद निवासी सुनाडी (जेके14जे9971), नाजिरा बेगम निवासी दलपर (जेके14एच1272) और मोहम्मद शरीफ निवासी समरोली, चिनैनी (जेके14एच 6958) हैं।
विज्ञापन

उधमपुर पुलिस ने सभी वाहन मालिकों व चालकों से ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी है, अन्यथा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गोवंश तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति की चल या अचल संपत्ति की कुर्की भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed