फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Reduction in the number of devotees due to attacks

आतंकी हमलों ने गिराई भक्तों की संख्या

Sun, 22 Mar 2015 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Sun, 22 Mar 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
Reduction in the number of devotees due to attacks

लगातार दो दिन कठुआ और सांबा क्षेत्र में हुए आतंकी हमले का सीधा प्रभाव वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर देखने को मिलने लगा है।

विज्ञापन


जहां वर्ष 2014 के प्रथम चैत्र नवरात्र पर 25908 भक्तों ने दर्शन किए थे, वहीं इस बार पहले नवरात्र पर देर शाम तक 17 हजार भक्तों का ही पंजीकरण हुआ था। जबकि कक्ष के बंद होने को एक घंटा ही शेष था।
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस बार प्रथम नवरात्र पर शनिवार देर शाम नौ बजे के करीब 17 हजार यात्रियों ने भवन की ओर प्रस्थान किया था। इससे पहले शुक्रवार को 16 हजार के करीब भक्तों ने भवन में माथा टेका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही में जम्मू संभाग में हुए दो आतंकी हमलों के कारण आने वाले नवरात्र में यात्रियों की संख्या में और अधिक गिरावट हो सकती है।

गौरतलब है कि लंबे समय से व्यवसाय में मंदी के चलते व्यापारी नवरात्र के इंतजार में थे। जबकि यात्रा में इस गिरावट से निराशा हुई है। यात्रा में इस गिरावट से राज्य के पर्यटन उद्योग को भी सीधे तौर पर क्षति पहुंची है।

ट्रेवल एजेंट राजकुमार पाधा, अमित शर्मा, आशु समोत्रा का कहना था कि दर्शनों के उपरांत कई यात्री आसपास के पर्यटक स्थलों का रुख करते हैं, लेकिन हाल ही में हुए दो आतंकी हमलों के बाद अधिकतर यात्री वापसी का रुख करने को ही अहमियत दे रहे हैं।


इससे अन्य पर्यटक स्थलों पर भी आने वाले दिनों में प्रभाव रहेगा। गौरतलब है कि वर्ष 2014 के चैत्र नवरात्र में 2 लाख 25 हजार भक्तों ने भवन में माथा टेका था। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार यह संख्या दो लाख का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed