{"_id":"66e210d3d67c89375506ea44","slug":"reasi-crime-two-arrest-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-115287-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पुलिस का चोरी के दो मामलों को सुलझाने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पुलिस का चोरी के दो मामलों को सुलझाने का दावा
Thu, 12 Sep 2024 03:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
दो लोग गिरफ्तार, जलशक्ति विभाग के पंपिंग स्टेशन में दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय के साथ लगते अगार बल्लियां में दो स्थानों पर बने जलशक्ति विभाग के पंपिंग स्टेशन में गत दिनों हुई चोरी की वारदातों को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जलशक्ति विभाग के दो पंपिंग स्टेशन से तारें और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ था, जिसके बाद विभाग की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सूरज कुमार निवासी सीला और सुखदेव सिंह निवासी चरालाकोट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।
दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही मामला दर्ज कर कर लिया गया है। पुलिस विभाग ने सभी दुकानदारों और लोगों को सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है।