{"_id":"8f9e3029858d10ca23b957e82c781444","slug":"rashan-dealers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी पर बिफरे राशन डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी पर बिफरे राशन डीलर
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड की आनलाइन लिस्ट में भारी त्रुटि पाए जाने से गुस्साए जिले भर के डीलरों ने शनिवार जिला मुख्यालय पर लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया और जारी लिस्ट में हुई गड़बड़ियों में तुरंत संशोधन करने की मांग की।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिन राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में राशन कार्ड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम शुरू किया गया था।
जहां-जहां रजिस्ट्रेशन हो चुका है, वहां-वहां लिस्टों में कई उपभोक्ताओं के नाम गायब पाए जा रहे हैं। वहीं कहीं किसी का नाम गलत है तो किसी का पता।
इससे आगे नए राशन कार्ड बनने पर भारी गड़बड़ियां होने की संभावना प्रबल हो गई है। आगामी मुसीबत को देखते हुए जिले भर के सरकारी राशन डीलरों ने प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार से प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
शनिवार को दूसरे दिन भी डीलरों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर राशन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन लिस्ट में तुरंत संशोधन करवाने की मांग की।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने आदेश जारी किया था कि 10 फरवरी से नेशनल फूड सिक्यूरिटी एक्ट को लागू किया जाएगा। इसके तहत उन कार्डधारकों को ही राशन दिया जाएगा, जिनका आनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
विज्ञापन