{"_id":"69bf02e08a873a598d01ff17","slug":"ramnagar-mud-mixer-water-udhampur-news-c-202-1-udh1002-133867-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नलों से आया मिट्टी मिला पानी, वार्डवासियों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नलों से आया मिट्टी मिला पानी, वार्डवासियों में भारी रोष
विज्ञापन
रामनगर। वार्ड नंबर 12 में शनिवार सुबह नलों में मिट्टी मिला पानी और गंदगी आने से लोगों में रोष है। वार्डवासियों ने जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थानीय शाम पठानिया, जगदेव सिंह, रोहन वर्मा, कुलदीप सिंह और केवल शर्मा ने बताया कि सप्लाई शुरू होते ही नलों से कीचड़ युक्त पानी आने लगा। यह न तो पीने योग्य था और न ही घरेलू कार्यों के लिए इस्तेमाल हो सकता है। इस कारण कई परिवारों को वैकल्पिक स्रोतों के लिए भटकना पड़ा।
पहले भी कई बार ऐसी समस्या सामने आ चुकी है लेकिन विभाग द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।