फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar bus accident, action

रामनगर बस हादसे के बाद एक्शन मोड : ओवरलोडिंग पर अब चालान नहीं, वाहन जब्त, चालक और मालिक पर एफआईआर भी

विज्ञापन
ramnagar bus accident, action
उधमपुर। रामनगर बस हादसे के बाद यातायात पुलिस और परिवहन विभाग एक्शन मोड में है। सड़क हादसे पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मुदस्सिर इकबाल और डीएसपी (ट्रैफिक) पंकज सूदन ने संयुक्त प्रेस वार्ता में साफ किया कि अब ओवरलोडिंग को मामूली उल्लंघन नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर ही बस, ट्रक, मेटाडोर या टिप्पर को जब्त कर लिया जाएगा। पहले की तरह सिर्फ चालान काटकर बख्शा नहीं जाएगा। खासकर यात्री वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने या मालवाहकों में ओवरलोडिंग पर एफआईआर दर्ज होगी। अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर जन सुरक्षा खतरे में पड़ी तो सिर्फ चालक नहीं, वाहन मालिक और ट्रांसपोर्टर पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एआरटीओ मुदस्सिर इकबाल ने कहा कि ओवरलोडिंग सिर्फ नियम तोड़ना नहीं, यह सीधा सैकड़ों यात्रियों और सड़क पर चलने वालों की जान जोखिम में डालना है। ब्रेक फेल, टायर फटना और पलटने की घटनाओं का बड़ा कारण यही है। अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। डीएसपी (ट्रैफिक) पंकज सूदन के अनुसार रामनगर, चिनैनी व पटनीटॉप रूट पर रोज शिकायतें आती हैं। कीमती जिंदगियों के साथ खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिट सस्पेंड और रूट होगा रद्द
प्रशासन ने सभी बस, मिनी बस, ट्रक यूनियन और निजी स्कूल वाहन चालकों को निर्धारित भार सीमा और सवारी क्षमता का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। नियम तोड़ा तो परमिट सस्पेंड और रूट रद्द तक की कार्रवाई होगी। एआरटीओ ने आम लोगों से भी अपील की कि ओवरलोड वाहन में सफर न करें और उल्लंघन की वीडियो/फोटो 9419172089 या 7006194536 पर भेजें। नाम गुप्त रहेगा।

और यहां एक्शन... ऑटो में ठूंसे 17 लोग, सीज करने के साथ नामजद
डीसी रेजिडेंस रोड पर रूटीन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने यात्री ऑटो को रोका। इसमें क्षमता से अधिक 17 सवारियां मिलीं। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सब ठूंस-ठूंस कर भरे थे। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही सीज कर लिया। साथ ही चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। डीएसपी पंकज सूदन की देखरेख में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। डीएसपी ने कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed