{"_id":"615c9d468ebc3e09d672689d","slug":"ramlila-udhampur-news-jmu245156249","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी में कल से गूंजेंगे राम नाम के उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी में कल से गूंजेंगे राम नाम के उद्घोष
विज्ञापन
चिनैनी। शारदीय नवरात्र पर इस बार भी चिनैनी में रामलीला का आयोजन कोविड के चलते नहीं हो रहा है, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी नौनिहाल अपने दम पर विशेष शो और झांकियां निकालने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।
नवरात्र के पावन अवसर पर चिनैनी में दूसरे वर्ष भी कोरोना महामारी के कारण रामलीला नहीं होगी। लेकिन नौनिहालों ने इस बार भी विशेष शो और झांकियों के लिए कमर कस ली है। इसे लेकर आयोजक राजेश गुप्ता व उनकी टीम तैयारियों में जुट गई है। नौनिहाल इस बार भी रामलीला के विशेष शो करेंगे और यह सभी बच्चे छोटी उम्र के हैं। जो खुद इस बार भी रामलीला का आयोजन को लेकर बार-बार कह रहे हैं।
गौरतलब रहे कि पहले लाकडाउन टीवी पर रामायण का आयोजन किया गया था। इससे प्रेरित होकर चिनैनी के बच्चों ने स्वयं रामलीला का आयोजन शुरू किया था। इसे सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया गया था। बच्चों के इस कदम की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की थी। चिनैनी कस्बे के बच्चों एलिना, धैर्य, अंकुश, राहत, प्रगुण, मृणाल व अन्य ने कपड़ों सहित दूसरे सामान का प्रबंध भी स्वयं ही किया था। बच्चों की रामलीला को सोशल मीडिया पर बहुत प्रसिद्ध हुई थी। उस समय भजन सम्राट नरेंद्र चंचल, पंजाबी गायक लखविंदर बडाली, टेनिस खिलाड़ी नैना जयसवाल आदि ने उनकी हौसलाफजाई की थी।