फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramban ied recovered in suspicious polythene bag found in metador bus near Nashri Naka

Jammu Kashmir: रामबन में आतंकी साजिश नाकाम, मेटाडोर में मिला IED, बम निरोधक दस्ता ने किया निष्क्रिय

Fri, 25 Nov 2022 05:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Nov 2022 05:12 PM IST
सार

रामबन से बटौत जाने वाली स्थानीय मेटाडोर में नाशरी नाके पर पुलिस को संदिग्ध बैग मिला है। पुलिस और सेना की टीम पर मौके पर पहुंची। जांच में बैग में आईईडी पाया गया है।

विज्ञापन
ramban ied recovered in suspicious polythene bag found in metador bus near Nashri Naka
Ramban IED Recovered - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला रामबन में एक स्थानीय मेटाडोर (मिनी बस) में संदिग्ध पॉलीथिन बैग मिला है। बताया जा रहा है कि मेटाडोर में नाशरी नाके पर पुलिस को संदिग्ध बैग मिला। पुलिस और सेना की टीम पर मौके पर है। जांच में इसमें आईईडी पाया गया है।

विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर प्रदीप सिंह सैन ने बताया कि रामबन से बटौत जाने वाली स्थानीय मेटाडोर में तलाशी के दौरान एक संदिग्ध पॉलीथिन बैग बरामद हुआ है। बैग की जब जांच की गई तो इसमें आईईडी पाया गया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर बुलाया गया। इसके बाद इसे निष्क्रिय स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया। इसके साथ ही अन्य चेक पोस्ट और चौक-चौराहों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने बताया कि एक विशेष इनपुट पर नाशरी नाके के पास वाहन की तलाशी के दौरान संदिग्ध बैग मिला। उन्होंने कहा कि वे ट्रक, टैक्सी व अन्य वाहन चालकों से लगातार अपील कर रहे हैं कि स्टिकी बमों के खतरे को समझें। सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए पुलिस से संपर्क करें। मामले में जांच जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ramban ied recovered in suspicious polythene bag found in metador bus near Nashri Naka
Samba - फोटो : अमर उजाला

सांबा में IB से आईईडी समेत पांच लाख की नकदी बरामद

इससे पहले गुरुवार को जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन की घुसपैठ से हथियारों की खेप को पुलिस ने जब्त किया है। विजयपुर इलाके के स्वांखा मोड़ के पास बदाली गांव के खेत में गिराया गया एक पैकेट पुलिस ने बरामद किया गया। 

इसमें आईईडी (डेटोनेटर के साथ), चीन में बनी दो पिस्टल व भारी मात्रा में गोलियां, सफेद केमिकल से भरी एक बोतल और पांच लाख भारतीय रुपये थे। माना जा रहा है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हथियारों तथा पैसे की खेप सीमापार से भेजी गई थी। 

मामले में सांबा के एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया है कि पूरी खेप लकड़ी के एक बॉक्स में थी, जिसका बेस स्टील का था। एएसपी ने कहा कि इलाके में एक ड्रोन देखा गया था। ड्रोन से कुछ और भी सामान गिराए जाने की आशंका है। इसके चलते पुलिस ने पूरे इलाके को खंगाला, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बाद में आईईडी को विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।

आईबी से पांच से छह किलोमीटर अंदर गिराए पैकेट
जिस स्थान पर खेप बरामद की गई है वह रामगढ़ अंतरराष्ट्रीय सीमा से पांच से छह किलोमीटर अंदर है। इतनी दूर तक ड्रोन की घुसपैठ से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। माना जा रहा है कि यह ड्रोन क्वाडाडोर हो सकता है। 

एनआईए टीम भी मौके पर पहुंची
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। उन्होंने खेप को देखने के साथ ही आसपास के इलाकों को भी खंगाला। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में एनआईए इस केस को अपने हाथ में ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed