फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramban, nh jam, missing case

Udhampur News: युवक के लापता होने पर मगरकोट में चार घंटे तक एनएच जाम, इंटरनेट ठप

विज्ञापन
ramban, nh jam, missing case
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के मगरकोट में सोमवार को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब वाहन चालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी। लगभग चार घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

लापता तनवीर अहमद है। वह वाहन में मवेशी लेकर जा रहा था तभी डिगडूल की ओर से कुछ बदमाशों ने उसका पीछा किया। आरोप है कि हमलावरों ने मगरकोट के पास उसे जबरन रुकने पर मजबूर किया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई और उसे जानबूझकर नल्लाह बिशलारी नाले के तेज बहाव में कूदने पर मजबूर किया गया। हालांकि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रशासन ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ और बचाव दल नाले के तेज बहाव में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुआ यातायात
डीसी मोहम्मद इलियास और एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल किया जा सका। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है। एहतियात के तौर पर इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की गति कम कर दी गई है। कुछ जगहों पर पूरी तरह से इंटरनेट बंद है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed