{"_id":"69b31c8e29f8705e6d0b94c8","slug":"ramban-murder-rape-udhampur-news-c-202-1-udh1005-133543-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जम्मू से खरीदा चाकू, फिर दुष्कर्म के बाद काट दिया था प्रेमिका का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जम्मू से खरीदा चाकू, फिर दुष्कर्म के बाद काट दिया था प्रेमिका का गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रामबन के गूल में युवती की हत्या का मामला सुलझा, आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार
- प्रेमिका के व्यवहार और निष्ठा पर शक के कारण साजिश को दिया अंजाम
रामबन। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गूल इलाके में हुई युवती की हत्या की गुत्थी को महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय अभियान चलाकर मुख्य आरोपी को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने न केवल हत्या की बात स्वीकार की है बल्कि वारदात से पहले दुष्कर्म की बात भी कबूल की है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं लेकिन वह कई वर्षों से युवती के साथ संबंध में था। उसने पहले प्रेमिका के परिवार से शादी करने की बात भी कही थी। हालांकि पिछले कुछ समय से आरोपी को प्रेमिका के व्यवहार और निष्ठा पर शक होने लगा था, जिससे दोनों के बीच अविश्वास बढ़ गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने साजिशन जम्मू से चाकू खरीदा और एक मार्च को गूल पहुंचा। अगले दिन उसने रेकी की और फिर प्रेमिका को मंजिमकुंडा बुलाया, जहां बहस के बाद दुष्कर्म किया और फिर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल बरामद कर लिया है।
मंजिमकुंडा के जंगल में मिला था गला कटा शव
एसएसपी अरुण गुप्ता ने बताया कि तीन मार्च को पीड़ित भाई ने बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी शाम मंजिमकुंडा के जंगल में युवती का गला कटा हुआ शव बरामद हुआ। शव की हालत और साक्ष्यों को देखते हुए तुरंत हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 4 मार्च को घटनास्थल और आसपास के इलाके की तलाशी के दौरान पत्थरों के नीचे छिपाया गया खून से सना चाकू बरामद हुआ। चाकू को कार्यकारी मजिस्ट्रेट और गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
डिजिटल साक्ष्यों से खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा के विश्लेषण से पता चला कि युवती की लगातार बातचीत मोहम्मद अशरफ निवासी माहौर (रियासी) से हो रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने उसका पीछा किया और पाया कि वह दिल्ली होते हुए तेलंगाना भाग गया है। एक टीम तेलंगाना भेजी गई जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी मोहम्मद अशरफ को दबोचा गया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे गूल लाया गया।
आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी
एसएसपी अरुण गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुजीब-उल-रहमान के मार्गदर्शन में मामले को सुलझाने वाली एसआईटी का नेतृत्व एसडीपीओ गूल कुलदीप कुमार कर रहे थे। टीम में अभियोजन अधिकारी उत्तम विकास, एसएचओ समीर भट्ट और अन्य अधिकारी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और एसआईटी मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ा रही है ताकि जल्द अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा सके।