फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rally

नशा केवल शहरों की समस्या नहीं

विज्ञापन
rally
भद्रवाह में यूनिवर्सिटी कैंपस के विद्यार्थियों की तरफ से निकाली गई जागरूकता रैली - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। भद्रवाह कैंपस के छात्रों ने मंगलवार को गांवों में रहने वाले लोगों को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों से शिक्षित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। कैंपस के पीआरओ आरिफ खतीब के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में 150 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली के दौरान नशा विरोधी विषयों पर नारे लगाते हुए और हाथों में तख्तियां लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने सुंगली और सरतिंगल गांवों की गलियों और बाजारों में मार्च निकाला। और, निवासियों को ड्रग्स और शराब से दूर रहने के लिए जागरूक किया। पीआरओ ने कहा कि गांवों में भी नशीली दवाओं के बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं, क्योंकि कस्बों और शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में भी ड्रग तस्कर काफी सक्रिय हो गए हैं। इस संकट पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

रैली में शामिल बीएड की छात्रा निकिता चौधरी ने कहा कि नशे को अक्सर केवल शहरों की समस्या माना जाता है। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में मादक द्रव्यों का उपयोग और दुरुपयोग लंबे समय से प्रचलित है। ग्रामीण वयस्कों में तंबाकू के उपयोग की उच्च दर है। जबकि अब दवाओं के दुरुपयोग और हेरोइन का उपयोग गांवों में बढ़ गया है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य छात्रा रश्मि देवी ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए यह छोटा सा प्रयास है। अभी इस पर सभी को मिलकर अधिक काम करने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में मादक द्रव्यों के उपयोग के परिणामस्वरूप विभिन्न प्रकार के विकार होते हैं। जैसे, अवैध गतिविधियों में वृद्धि के साथ खराब शैक्षणिक प्रदर्शन, खराब स्वास्थ्य स्थिति, मस्तिष्क संरचना में परिवर्तन और ओवरडोज व आत्महत्या के कारण मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed