{"_id":"5ddd791e8ebc3e549e56f50a","slug":"rally-katra-news-jmu198073630","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी मार्ग पर काम करने वाले मजदूरो ने रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी मार्ग पर काम करने वाले मजदूरो ने रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में एक बार फिर वैष्णो देवी मार्ग पर काम करने वाले घोड़ा व पालकी चालकों ने संघर्ष समिति के प्रधान भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मांगों को लेकर रैली निकाली। सभी श्राईन बोर्ड के हेड आफिस गए लेकिन बोर्ड अधिकारी के आफिस में न होने के कारण वापिस अपने काम पर लौट गए।
प्रधान भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि हमारी अधिकारियों से फोन पर बात हुई है कि उनकी सेहत खराब होने के कारण वह ऑफिस में मौजूद नही थे। उनसे दो दिन का समय मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ घोड़े वालों को यह कहकर काम से निकाल दिया गया है कि वे बाण गंगा में गंदगी डालते हैं। सिंह का कहना है कि हम लोग स्वच्छता के साथ हैं, हम भी चाहते हैं कि गंगा साफ रहे पर अब तो घोड़ा चालक भी बीस हजार से कम होकर पांच हजार रह गए हैं लेकिन आज भी गंगा की हालत वैसी की वैसी है और हर घोड़े वाले से पचास रुपए के करीब कंपनी चार्ज कर रही है फिर भी बाण गंगा की सफाई नहीं हुई। साथ ही हमारे मजदूर भाइयों को कार्ड के नाम पर हर साल तंग किया जाता है उनका कहना है कि उनका कार्ड पांच वर्ष के लिए रिन्यूू किया जाए ताकि हर वर्ष पिट्ठू व पालकी वालों को चक्कर न लगाने पड़ें। उनका कहना था कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी तो हम एक बार फिर आंदोलन करेंगे।