{"_id":"67f96cd3f9a1dec7fc0b5dac","slug":"rain-in-udhampur-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122208-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से तापमान में गिरावट, कई जगहों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से तापमान में गिरावट, कई जगहों पर जलभराव
विज्ञापन
उधमपुर में वार्ड 19 की सड़क पर हुआ जलभराव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी समय बाद हुई बारिश फसल व सब्जियों के लिए बनी रामबान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पिछले कई दिन से लगातार खुश्क मौसम रहने के बाद शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। लोगों को गर्मी से राहत मिली है और फसल की अच्छी पैदावार की संभावना के चलते किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही। बारिश बंद होने के बाद भी तेज हवाएं सारा दिन चलती रहीं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के चलते शहर की कई सड़कों में जलभराव हो गया। आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। शहर में दिन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।
किसान यशपाल, कृष्ण लाल, मोहम्मद सलीम, मदन लाल, राजवीर सिंह, करनैल सिंह का कहना था कि पिछले एक महीने से बारिश न होने के चलते वह लोग परेशान हो गए थे। अगर कुछ दिन और बारिश न होती तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचना था। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में मक्की की फसल की बुआई भी नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि बेशक बारिश देर से हुई है लेकिन यह फसलों के लिए रामबान का काम करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चिनैनी क्षेत्र में किसानों की ओर से लगाई गई सब्जियों के लिए भी बारिश की बहुत जरूरत थी। इस समय किसानों ने भिंडी, करेला, बैंगन, खीरा, टमाटर, गोभी सहित अन्य सब्जियां लगाई हुई हैं। यह बारिश लाभदायक सिद्ध होगी।