{"_id":"683231679d0f454a060c943b","slug":"rain-in-udhampur-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123518-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
- शाम पांच बजे ही आसमान पर आए बादलों के साथ छा गया अंधेरा
उधमपुर। शहर में शनिवार की सुबह कड़कती धूप के साथ शुरु हुई। दोपहर ढलते ही आसमान में हल्के बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल-मिट्टी के बीच हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की।
रोजमर्रा की तरह तेज धूप के बीच शनिवार को भी आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। जिसकी वजह से तापमान में गर्माहट बरकरार थी लेकिन जैसे दोपहर ढलनी शुरू हुई, आसमान पर बादल छाने लगे। शाम पांच बजे के करीब तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। सड़कों पर उड़ती धूल-मिट्टी के बीच बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को मजबूरन हेडलाइट आन कर वाहन चलाने पड़े। हल्की बूंदाबांदी के साथ हवाएं भी चलती रहीं।
कुछ स्थानों पर पंद्रह मिनट के लिए बारिश की जमकर फुहार देखने को मिली। बाजारों में अंधेरा छाने, धूल-मिट्टी उड़ने और बारिश शुरू होते ही व्यापारी दुकानों के बाहर पड़े सामान को समेटने में जुट गए। तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम सुहावना होने से लोगों को कुछ हद तक राहत भी महसूस हुई। शाम तक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी चमकती रही। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी कुछ हद तक मौसम खराब रहने के आसार है और शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।