फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   psychology health, digital era, stress

Udhampur News: डिजिटल दौर में सिमटते रिश्ते, बातचीत की कमी से युवाओं में बढ़ रहा तनाव

विज्ञापन
psychology health, digital era, stress
उधमपुर। आधुनिक जीवनशैली और सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के बीच आपसी रिश्ते डिजिटल स्क्रीन तक सिमट कर रह गए हैं। स्मार्टफोन की बढ़ती लत ने न केवल बातचीत का तरीके बदला है बल्कि समाज में तनाव और अकेलेपन की नई चुनौती खड़ी कर दी है। आज के दौर में एक ही छत के नीचे रहने के बावजूद लोग आपस में बात करने के बजाय मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। यह डिजिटल गैप बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को प्रभावित कर रहा है। जानकारों का मानना है कि पहले जो बातें आपस में बैठकर सुलझ जाती थीं, अब वे संवाद की कमी के कारण मानसिक दबाव का रूप ले रही हैं।
विज्ञापन


युवाओं में यह समस्या और भी गंभीर है। सोशल मीडिया पर दूसरों की शानदार जिंदगी से तुलना उनके आत्मविश्वास को कमजोर कर रही है। देर रात तक स्क्रीन का उपयोग न केवल आंखों को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि नींद की कमी और चिड़चिड़ेपन का मुख्य कारण बन रहा है। इससे युवाओं में तनाव और एंग्जायटी का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन




मोबाइल के उपयोग नियंत्रित करें



डॉ. सुदेश रैना के अनुसार मोबाइल के अनियंत्रित उपयोग से मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। लोगों को परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और सोने से कम से कम एक घंटा पहले स्क्रीन से दूरी बनानी चाहिए। मनोचिकित्सक डॉ. हामिद इस्माइल का कहना है कि लोग भावनाओं को दबाने के बजाय व्यक्त करना सीखें। अगर लगातार उदासी या अकेलापन महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें और विशेषज्ञ की सलाह लें। खुद की तुलना दूसरों से करना बंद करें और पसंद के कार्यों में मन लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed