फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

वार्ड 7 में नहीं हो रही नियमित जलापूर्ति, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर। पानी की किल्लत से परेशान नगर के वार्ड 7 के लोगों ने वीरवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि उनकी परेशानी जल्द दूर की जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में जल शक्ति विभाग सप्ताह में दो दिन पानी की सप्लाई कर रहा है। इससे पूरे वार्ड के लोग परेशान हैं। कई बार कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है। प्रदर्शन में शामिल गोपाल, संजीत सिंह व अन्य ने कहा कि पानी की नियमित आपूर्ति न होने से क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग जैसे तैसे आसपास की बावलियों से पानी ढोकर गुजारा कर रहे हैं। महिलाओं का अधिकतर समय बावलियों से पानी ढोने में खर्च हो रहा है। जबकि, जल शक्ति विभाग आंखें मूंद कर तमाशा देख रहा है। इससे इलाके में जल संकट गहराने लगा है। घर में नहाने, कपडे़ धोने तो दूर, बर्तन धोने के भी लिए भी पानी नहीं मिल रहा। लेकिन, अगर कोई मेहमान आ जाता है, तब उन्हें पानी न होने पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जब जल शक्ति विभाग से इसकी शिकायत करते हैं तो जवाब मिलता है कि वार्ड में पानी नियमित दिया जा रहा है। जबकि, हकीकत में वार्ड के हर घर से पानी न आने की शिकायत मिल रही है, और लोग भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। प्रशासन से अपील है कि जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाए। साथ ही विभाग के अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाए, जो हर बार अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed