{"_id":"6254714084f05279e442bdf5","slug":"protest-udhampur-news-jmu257589834","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में 15 अप्रैल से हड़ताल करेंगे सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में 15 अप्रैल से हड़ताल करेंगे सफाई कर्मी
फोटो...नगर परिषद सफाई कर्मियों ने आज मीडिया को बुलाकर सरकार को चेताया।
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
किश्तवाड़। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को फिर से सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि 15 अप्रैल तक अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे काम छोड़ हड़ताल कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले माह लगभग एक सप्ताह तक अपनी मांगों को लेकर इन सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया था। इन्होंने काम छोड़ हड़ताल भी की थी, जिस दौरान विभाग के कमिश्नर ने जम्मू में इन लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए एक माह का समय मांगा था। अब समय पूरा हो चुका है, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं। इससे सफाई कर्मचारी सरकार से काफी गुस्सा है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी एसोसिएशन प्रधान बशीर अहमद ने कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कई कर्मचारी ऐसे ही ड्यूटी करते हुए मर चुके हैं। उनके परिवार वालों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। सबकी मांग है कि कर्मियों को केंद्र स्तर का वेतन दिया जाए। साथ ही कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सजाद नजार ने कहा कि सरकार को इनकी मांगें पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।