{"_id":"62321914dcb463725919c657","slug":"protest-udhampur-news-jmu255832928","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-घोरडी मार्ग का निर्माण धीमी गति से होने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-घोरडी मार्ग का निर्माण धीमी गति से होने पर भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उधमपुर-घोरडी सड़क निर्माण के कार्य में हो रही देरी से नाराज बरमीन वासियों ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पर्याप्त फंड होने के बावजूद इस मार्ग का निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस सड़क का कार्य चार वर्षों से जारी है। पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद विभाग इसका निर्माण बेहद सुस्त गति से कर रहा है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में शामिल ब्लॉक घोरडी के डीडीसी अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन व ठेकेदार की लापरवाही के कारण इस रोड का काम चार सालों से अधर में लटका हुआ है। कई बार कहने के बावजूद भी काम की गति बढ़ाई नहीं गई।
उन्होंने कहा कि रोड की खस्ता हालत के कारण सरकारी अधिकारियों के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टर भी इस इलाके का दौरा करने में संकोच करते हैं। बेहतर रोड न होने के कारण पूरा इलाका विकास के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। भाजपा सांसद एवं पीएमओ राज्यमंत्री ने इस रोड के लिए प्राथमिकता से पर्याप्त फंड उपलब्ध करवाया है। इसके बावजूद इस काम को पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
लोगों ने चेतावनी दी कि आज शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया है। लेकिन, इसके बाद अगर काम की गति को तेज नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर पंच-सरपंच व अन्य लोग मौजूद थे। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने शांत होकर मार्ग को खोल दिया।