{"_id":"622a47c914186c1ff52eb4ac","slug":"protest-udhampur-news-jmu2554780117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ निकाली भड़ास, लगाए मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के खिलाफ निकाली भड़ास, लगाए मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन
सलाथिया चौक में धमाके के विरोध में प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर के सलाथिया चौक पर बुधवार को हुए आईईडी धमाके के बाद लोगों में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा और उबाल है। वीरवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों ने धार रोड पर जुलूस निकाला और दोमेल चौक पर प्रदर्शन किया।
विहिप के जिला प्रधान सुशांत शर्मा ने कहा कि शहर में हुआ विस्फोट आतंकी साजिश है। इसके लिए प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। रोहिंग्याओं पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है, जो आतंकियों के लिए उनकी आंख, नाक और कान की तरह काम करने वाले भी बन सकते हैं। उधमपुर शहर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रशासन से विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विहिप उधमपुर में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार व घायलों के साथ खड़ी है। विहिप ने पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उप राज्यपाल से भी मृतक के परिवार को दस लाख रुपये और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। कहा कि इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। प्रशासन से मांग की कि सुरक्षा की दुष्टि से महत्वपूर्ण अन्य सभी जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि दोबारा शहर में इस तरह की घटनाओं को कोई अंजाम न दे पाएं।