फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

गिरफ्तार पटवारियों को रिहा कराने सड़क पर उतरे पटवारी

विज्ञापन
protest
उधमपुर: पटवारी एसोसिएशन द्वारा तहसील कार्यालय के बाहर बैठकर किया गया प्रदर्शन.. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। राजस्व रिकॉर्ड गायब होने के मामले में दो पटवारियों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में शुक्रवार को उधमपुर के पटवारियों ने पटवार खाने के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे गलत तरीके से पटवारियों को गिरफ्तार किया है। अगर उन्हें जल्द नहीं छोड़ा गया, तो पटवारी प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

ऑल जम्मू एंड कश्मीर पटवार एसोसिएशन के जिला प्रधान लोचन सिंह के नेतृत्व में पटवारियों ने दोपहर से शाम तक पटवार खाने के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लोचन सिंह ने कहा कि जम्मू में दो पटवारियों को नियमों की अनदेखी कर गिरफ्तार किया गया है। अगर सरकार को इन पटवारियों पर किसी तरह का शक है तो पहले इनके खिलाफ जांच की जाए। अगर जांच में दोनों दोषी पाए जाते हैं तो इनको गिरफ्तार कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिवकॉम ने बिना जांच करवाए दो पटवारियों को गिरफ्तार करवा दिया है। इससे अन्य पटवारी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पटवारी इस तरह के तानाशाही रवैये को सहन नहीं करेंगे। सरकार ने पटवारियों से जमाबंदी का काम कराया था। इस दौरान पटवारियों ने दिन रात मेहनत कर काम किया। इसमें राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भी मदद ली गई थी। लेकिन, सरकार इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निजी कर्मचारी कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दूसरी तरफ सरकार ही राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बिजली, जल शक्ति, रेलवे व अन्य विभागों में नियुक्त कर काम करवा रही है। इसलिए, गिरफ्तार पटवारियों को जल्द रिहा किया जाए। अगर पुलिस को लगता है कि उन्होंने कुछ गलत किया है तो उनके खिलाफ जांच करवाई जाए। उसके बाद ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed