{"_id":"6215414e6874a079c01d5c5f","slug":"protest-udhampur-news-jmu2543810104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में कार्यकर्ता की हत्या पर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक में कार्यकर्ता की हत्या पर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल के सदस्यों ने रोष निकाल कर प्रदर्शन किया। रोष रैली सुभाष चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई। सभी ने शहीदी चौक पर मारे गए कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। बजरंग दल के सदस्यों का कहना था कि जिसने भी कार्यकर्ता की हत्या की है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
दोपहर के समय बजरंग के सदस्यों ने नगर संयोजक हरदीप सिंह के नेतृत्व में राज सिनेमा के पास से रोष रैली निकाली, जोकि धार रोड से होकर सुभाष चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई। जहां सभी ने जमकर नारेबाजी की। इसके साथ शहीदी चौक पर दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
प्रदर्शन के दौरान हरदीप सिंह सह संयोजक प्रवीन सिंह ने कहा कि कर्नाटक में सोची समझी साजिश के तहत उनके कार्यकर्ता की निर्मम हत्या की गई है। इसको बजरंग दल किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा। केंद्र सरकार से मांग है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाई जाए और जो भी इसमें दोषी है उसको जल्द सामने लाकर सख्त से सख्त सजा दी जाए। जल्द दोषी नहीं पकड़े जाते हैं, तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।