{"_id":"61d7399922125d53624b423b","slug":"protest-udhampur-news-jmu251394910","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से पानी की नियमित सप्लाई नहीं मिलने से परेशान वार्ड नंबर 07 की महिलाओं ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से पानी की नियमित सप्लाई नहीं मिलने से परेशान वार्ड नंबर 07 की महिलाओं ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन,
विज्ञापन
ऊधमपुर वार्ड नंबर 7 की महिलाएं जिला आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लगभग दो वर्षों से पानी की नियमित सप्लाई न मिलने से परेशान शहर के वार्ड 7 की महिलाओं ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पानी की सप्लाई न मिलने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात यह बन गए हैं कि घरों में बर्तन साफ करने के लिए भी पानी नहीं है। पूरा दिन पानी का इंतजाम करने में ही गुजर रहा है। दोपहर को महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण उनके वार्ड में पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है।
उन्होंने कहा कि विभाग सप्ताह में एकाध दिन दो बाल्टी पानी की सप्लाई दे रहा है। दो साल से पानी का इंतजाम करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। गर्मी, सर्दी और बरसात में भी बावलियों से पानी ढोकर जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। कई बार हालात ऐसे बन रहे हैं कि घर में खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं बच रहा।
महिलाओं ने कहा कि जल शक्ति विभाग हर वर्ष किराए में बढ़ोतरी कर रहा है, लेकिन पानी की सप्लाई देने में नाकाम है। मोहल्ले के करीब 70 परिवार दो वर्ष से पानी की गंभीर किल्लत का सामना कर रहे हैं। समस्या से कई बार अवगत करवाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए, मजबूर होकर आज उपायुक्त कार्यालय का रुख करना पड़ा है। उम्मीद है जिला विकास आयुक्त इंदु कंवल चिब महिलाओं की परेशानी को समझकर इस समस्या का जल्द समाधान करेंगी।