फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

कर्मचारियों को मिले न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का लाभ

विज्ञापन
protest
रामनगर में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने नगर कमेटी रामनगर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अस्थायी कर्मियों के लिए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने की बात कही। कहा कि अगर 15 दिनों में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रधान खेम राज ने कहा कि सात साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अस्थायी कर्मियों को अब तक स्थायी नहीं किया गया है। और न ही इसके लिए कोई योजना बनाई गई है। इसके अलावा अन्य अस्थायी कर्मियों को भी न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर कई बार प्रदर्शन किए, लेकिन अब तक इन्हें पूरा करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हर बार केवल आश्वासन देकर टाल दिया गया। इसलिए, कर्मचारी फिर से प्रदर्शन को मजबूर हो गए हैं। आज प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर 15 दिनों में मांगों पर गौर नहीं किया गया तो 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed