{"_id":"61b4f6132c81182397430603","slug":"protest-udhampur-news-jmu249650163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की तीन वर्ष की राशि जारी करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की तीन वर्ष की राशि जारी करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर के डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करते पूर्व विधायक व ग्रामीण
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। 2016 से 2018 तक मनरेगा की राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर शनिवार को लोगों ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष रैली निकाली।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ सरकार मनरेगा के तहत रोजगार देने की बात कर रही है। वहीं सैकड़ों ग्रामीणों को तीन वर्ष के काम की राशि नहीं दी जा रही है। अगर जल्द राशि का भुगतान नहीं किया तो आने वाले दिनों में दिल्ली पहुंचकर भी प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर को पूर्व विधायक के नेतृत्व में आदर्श कॉलोनी से रोष रैली निकाली गई, और धार रोड से होकर डीसी कार्यालय के बाहर पहुंच कर संपन्न हुई।
प्रदर्शन के दौरान मनकोटिया ने कहा कि सरकार व प्रशासन की गलत कार्यप्रणाली के कारण ही लोगों को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 2016 से 2018 तक सरकार ने ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत कई विकास कार्य करवाए। इन कामों के लिए सैकड़ों ग्रामीणों को 100 दिन या इससे अधिक का रोजगार दिया गया। इसके साथ कई लोगों को काम के लिए टेंडर भी दिए गए। काम पूरा होने के बाद सबको उम्मीद थी कि उनको पैसा मिलेगा, लेकिन कई वर्ष गुजरने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीणों को लाखों रुपये की राशि का भुगतान करेगा। इसके साथ ठेकेदारों को करोड़ों रुपये का भुगतान करना है। ठेकेदारों ने उधार लेकर काम करवाए हैं, और अब तक उधार नहीं चुका पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में कई नगर परिषद के पार्षद, बीडीसी व सरपंच भी शामिल हैं, क्योंकि इनके लिए लोगों को जवाब देना मुश्किल होता जा रहा है। आज सभी प्रदर्शन कर अपनी मांग को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर जल्द राशि का भुुगतान नहीं हुआ तो दिल्ली पहुंच कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर पार्षद जगदीश कुमार, जगदेव जग्गा, विक्रम, सहदेव, आदि मौजूद थे।

उधमपुर में डीसी कार्यालय के बाहर मनरेगा की राशि जारी करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व- फोटो : UDHAMPUR