{"_id":"61967670334be7564c755a5d","slug":"protest-udhampur-news-jmu2481054195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दस्तकार युनियन ने प्रदर्शन कर आत्महत्या के लिए मजबूर हुए पीडित मजदूर के लिए मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दस्तकार युनियन ने प्रदर्शन कर आत्महत्या के लिए मजबूर हुए पीडित मजदूर के लिए मांगा इंसाफ
विज्ञापन
उधमपुर के सलाथिया चौक पर मजदूर दस्तकार युनियन के बैनर तले श्रम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते मजदू
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। श्रम आयुक्त कार्यालय जम्मू के बाहर एक श्रमिक के आत्महत्या का प्रयास करने के मामले को लेकर वीरवार को मजदूर दस्तकार यूनियन ने नगर के सलाथिया चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान मजदूरों ने श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित श्रमिक के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। और मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के जिला प्रधान दर्शन कुमार ने कहा कि 16 नवंबर को श्रम आयुक्त कार्यालय जम्मू के बाहर एक श्रमिक ने खुद पर तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक पीड़ित मजदूर तीन महीनों से अपने श्रम कार्ड को रिन्यू कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। लेकिन, उसका काम नहीं हुआ। अंत में वह आत्महत्या जैसा सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हो गया। यह बहुत दुखद है कि आज श्रम विभाग की गलत कार्यप्रणाली के कारण मजदूर आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
दर्शन कुमार ने कहा कि बीते दिनों पेश आई आत्महत्या के प्रयास की घटना में 70 प्रतिशत तक झुलस चुके उनके मजदूर भाई को सरकार जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान करे, और उसके इलाज का सारा खर्चा भी वहन करे। इसके अलावा श्रम विभाग कार्यालय के जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की वजह से मजदूर को ऐसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर मजदूर के साथ इंसाफ नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यूनियन प्रदर्शन तेज कर देगी।
------
मजदूरों को योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ
जिला प्रधान ने कहा कि मजदूरों के कल्याण के लिए जितनी भी सरकारी योजनाएं बनाई गई हैं, उनका सही लाभ मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है। जिस किसी भी कार्यालय में मजदूर जाते हैं, वहां इन लोगों का काम ठीक ढंग से नहीं किया जाता है। इसलिए, सरकार से अपील है कि मजदूरों के कल्याण के लिए श्रम विभाग की ओर से जितनी भी योजनाएं बनाई गई हैं, उनका सही लाभ मजदूरों को प्रदान किया जाए।