{"_id":"61955b1f92c7782db131de58","slug":"protest-udhampur-news-jmu248059259","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्लर इलाके में तारकोल डालने के कार्य का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्लर इलाके में तारकोल डालने के कार्य का किया विरोध
विज्ञापन
उधमपुर शहर के कल्लर इलाके में तारकोल डालने के कार्य का विरोध करते स्थानीय निवासी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में कल्लर मार्ग पर यूईईडी की ओर से तारकोल डालने के कार्य का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि यूईईडी औपचारिकता के लिए काम कर रहा है। दो दिन में तारकोल निकल रहा है। प्रशासन और नगर परिषद को इस पर ध्यान देना चाहिए।
रोहित सेठी व अन्य कई लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले यूईईडी ने कल्लर इलाके में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम किया है। इसके बाद कई महीनों तक सड़क बदहाल रही। लोगों के विरोध के बाद कुछ सप्ताह पहले यूईईडी ने तारकोल डालने का काम शुरू किया। कुछ हिस्से में तारकोल डालने के बाद अचानक काम को बंद कर दिया गया। इसके कुछ दिनों के बाद तारकोल उखड़ने लगी। लोगों ने इसको लेकर यूईईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया था।
उन्होंने बताया कि बुधवार को बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए फिर से काम शुरू किया गया। लेकिन, फिर से गलत तरीके से काम किया जा रहा है। यूईईडी का ठेकेदार केवल गड्ढों को भरने का काम कर रहा है। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए पूरी सड़क को उखाड़ा गया था और तारकोल केवल कुछ हिस्से में ही डाली जा रही है। दो दिन के बाद यह सारा तारकोल निकल जाएगा। मौजूदा समय में कल्लर इलाके में सड़क से उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन यूईईडी पर नकेल कसे और काम की गुणवत्ता में सुधार करे।