फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest

दस लाख से ऊपर बैंक रिकवरी केस चंडीगढ़ में स्थानांतरित किए जाने का किया विरोध

विज्ञापन
Protest
उधमपुर। दस लाख से अधिक बैंक रिकवरी के मामले चंडीगढ़ स्थानांतरित किए जाने का बार एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को एक दिन की हड़ताल रखकर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि आए दिन सरकार की तरफ से नए कानून बनाकर आम आदमी को परेशान किया जा रहा है। सरकार के इस काले कानून को मंजूर नहीं किया जाएगा। एक दिन के लिए शांतिपूर्ण हड़ताल कर मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, हड़ताल के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान जेडी सलाथिया के नेतृत्व में वकीलों ने हड़ताल रखकर केंद्र सरकार के आदेश का विरोध किया। प्रधान ने कहा कि केंद्र ने नया कानून बनाकर आदेश जारी किया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10 लाख रुपये से अधिक बैंक रिकवरी के सभी मामले चंडीगढ़ में स्थानांतरित किए जाएंगे। इन मामलों की सुनवाई और बहस चंडीगढ़ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तर्क दिया कि प्रदेश से वकील तो जम्मू नहीं जा सकता, इसलिए लोगों को वकील भी चंडीगढ़ से ही करना होगा। इससे आम जनता के साथ वकीलों का भी बहुत नुकसान होगा। इसलिए, एक दिन की हड़ताल कर विरोध प्रकट कर रहे हैं। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

उधर, हड़ताल के कारण लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। हड़ताल की जानकारी न होने के कारण काफी लोग जिला अदालत पहुंचे। लेकिन, काम न हो पाने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed