फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

मिड-डे-मील की राशि नहीं मिलने पर आक्रोश

विज्ञापन
protest
उधमपुर। मिड-डे-मील की राशि जारी करने व अन्य लंबित मांगों केे पूरा करने की मांग को लेकर रविवार को घोरड़ी जोन के शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को शिक्षा विभाग के सामने रख चुके हैं, लेकिन कोई भी उनकी परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उनके पास अब प्रदर्शन करने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के जोनल चेयरमैन सतपाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने एकजुट होकर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में जोनल प्रधान अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान सतपाल शर्मा ने कहा कि करीब डेढ़ वर्ष से शिक्षा विभाग ने घोरड़ी जोन के अंदर मिड-डे-मील की राशि जारी नहीं की है। राशि न मिलने के कारण शिक्षकों पर हजारों रुपये का कर्ज चढ़ चुका है। उनके लिए अब मिड-डे-मील चलाना मुश्किल होता जा रहा है। इतना ही नहीं आरईटी शिक्षकों के पांच वर्ष के अस्थायी कार्यकाल को सर्विस रिकार्ड में शामिल नहीं किया जा रहा है। सर्विस रिकार्ड में शामिल न होने के कारण उनको कई तरह की सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। घोरडी में एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी मौजूद है। इसके हास्टल में अभी तक वार्डन को नियुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगां को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। लेकिन किसी ने भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है। अगर इसी तरह से शिक्षकों को परेशान किया गया तो आने वाले दिनों में शिक्षक सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर राजेश पाल, चुन्नी लाल, प्रीतम, पवन कुमार, सुनील कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed