फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

टेस्ट के लिए रोकने पर फूटा घाटी से आए लोगों को गुस्सा

विज्ञापन
protest
चिनैनी। चिनैनी में घाटी से आए लोगों की कोरोना जांच शुरू करने पर गुस्सा फूट गया। उन्होंने जीरो प्वाइंट पर हाईवे को बंद कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि अनलॉक पांच में जहां प्रदेश प्रशासन की ओर से राहत दी गई है लेकिन जिला प्रशासन की ओर से बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को चिनैनी केवी स्कूल में कोविड टेस्टिंग सेंटर स्थापित कर घाटी से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। यही प्रक्रिया वीरवार को भी जारी रही, जिस कारण लोगों को जाम के कारण परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन को बीच रास्ते में लोगों को रोक कर परेशान करना गलत है। अगर ऐसी प्रदेश प्रशासन की ओर से दिशानिर्देश हैं तो फिर घाटी में ही टेस्ट हो जाने चाहिए न की बीच रास्ते में करवाने चाहिए। उधर, प्रदर्शन के कारण हाईवे पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अब्दुल सत्तार, एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर, नायब तहसीलदार बलवंत सिंह ने लोगों को शांत करवा कर यातयात को बहाल करवाया।
विज्ञापन

जाम में दुल्हा भी फंसा
प्रदर्शन के चलते हाईवे पर लगे जाम में दुल्हा भी फंस गया। इस कारण वह समय पर दुल्हन के घर नहीं पहुंच सका। दुल्हे व उसके पिता ने बताया कि 12 बजे उन्हें सुद्धमहादेव पहुंचना था, लेकिन साढे़ 12 उन्हें रास्ते में ही हो गए हैं। इससे पूरी ही योजना बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड सेंटर का स्थानीय लोगों ने जताया रोष
केंद्रीय विद्यालय में कोविड जांच सेंटर बनाने पर स्थानीय लोगों में भी रोष है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने कहा कि यहां पहले भी सेंटर खोला गया था। ऐसे में जब भी स्कूल खुलेंगे तो वह बच्चों को कैसे स्कूल भेजेंगे। प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed